biodatamaker

Google ने लिया बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से क्‍यों हटाए शादी, नौकरी डॉट कॉम समेत ये बड़े ऐप्‍स

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (13:35 IST)
गूगल (Google) ने कुछ भारतीय ऐप्स (Indian Apps) पर एक बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, गूगल ने अपने प्‍लेस्‍टोर से कुछ ऐप को रिमूव कर दिया है। प्‍लेस्‍टोर से हटाए गए ऐप की संख्‍या 10 है। बता दें कि इस लिस्ट में कई जाने-माने नाम हैं। इसमें Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres जैसे नाम शामिल हैं। बीते साल कंपनी ने कुछ ऐप डेवलपर को चेतावनी भी दी थी।

क्‍या है वजह : कुछ ऐप्स Google की बिलिंग पॉलिसीज पर फेल नजर आए। इसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई। अब आखिरकार गूगल ने 10 ऐप्स पर एक्शन लेते हुए इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव करने का फैसला लिया। हालांकि अभी तक Google ने सभी डिस्प्यूटेड Apps की लिस्ट जारी नहीं की।

किन ऐप्स को हटाया : Google की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया है, जिनके नाम की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नाम Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) और दो अन्य ऐप हैं।

क्या है मामला : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट ना देने का है। इसी वजह से टेक जगत के दिग्गज प्लेटफॉर्म ने इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया है। दरअसल, कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की तरफ से चार्ज ना लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं की। हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। गूगल को इसमें हरी झंडी मिल गई और ऐप्स को कोई राहत नहीं दी। इसके बाद स्टार्टअप को फीस का भुगतान करने को कहा, या फिर उनके ऐप्स को हटाया जाएगा।

Kuku FM के CEO लाल चंद बिशु ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके Google की आलोचना की और उसके फैसले को गलत ठहराया। Naukri.com और 99acres के फाउंडर संजीव बिखचंदानी ने भी पोस्ट करके गूगल के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख