Hanuman Chalisa
✕

गूगल ने गणतंत्र दिवस पर बनाया डूडल

Updated: शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 (11:26 IST)
नई दिल्ली। पूरे भारत में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस हर्षो-उल्लास से मनाया जा रहा है। लोग इस मौके पर एक-दूसरे से मिलकर बधाई देने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाइयां दे रहे हैं। बधाइयों के इस मौके पर सर्च इंजन गूगल भला कैसे पीछे रह सकता था। गूगल ने भी भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसके सम्मान में डूडल बनाया है।
 
डूडल में भारत के झंडे का रंग ऊपर और नीचे लिया गया है। वहीं बीच में विभिन्न प्रकार के नीले रंगों से भारतीयता की झलक दिखाई गई है। डूडल में भारत के शास्त्रीय संगीत को जगह दी गई है, इसमें बांसुरी और सिंघा बजाते हुए दिखाया गया है। इसमें हाथी और ऊंट भी शामिल हैं जो प्राचीन काल से ही भारत की परंपरा का हिस्सा रहे हैं। इस डूडल के माध्यम से भारत की विविधता की झलक साफ दिख रही है।
 
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था और इस मौके पर गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राजपथ पर भारत के राज्यों की झांकियां निकाली जाती है और परेड का आयोजन होता है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख