dharma sangrah

गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल, भारत की विविधता, सौहार्द्र को दर्शाया

Updated: रविवार, 26 जनवरी 2020 (12:25 IST)
नई दिल्ली। दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल ने रविवार को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उसकी विविधता और सांस्कृतिक विरासत को दिखाते हुए रंग बिरंगा डूडल बनाया। डूडल में कई रंग हैं लेकिन नीले रंग को प्रमुखता दी गई है। इसमें मशहूर वाद्य यंत्रों और नृत्यों की तस्वीरों के साथ प्रसिद्ध धरोहरों को दिखाया गया है।
 
गूगल के छह अक्षरों को रंग-बिरंगा दिखाया गया है तथा उसमें भारत के राष्ट्रीय पक्षी तथा दक्षिण भारत की मशहूर नृत्य कला को दर्शाया गया है।
 
जी-ओ-ओ-जी-एल-ई के छह अक्षरों में पहले अक्षर ‘ओ’ को मोर के रूप में दर्शाया गया है जबकि दूसरे ओ को कथकली नृत्यांगना के चेहरे और ‘एल’ अक्षर को पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘सितार’ के रूप में दिखाया गया है। बाकी के तीन अक्षरों में भारत के जीवन की रंग बिरंगी तस्वीरों को दिखाया गया है।
 
इन अक्षरों की पृष्ठभूमि में सबसे ऊपर विश्व धरोहर स्थल हुमायूं के मकबरे को देखा जा सकता है जबकि नीचे की तरफ इंडिया गेट दिखाया गया है और उसके सामने एक ऑटो रिक्शा तथा साइकिल रिक्शा दिखाया गया है।
 
‘लोगो’ के पीछे पतंग उड़ती दिख रही है जबकि ‘ई’ अक्षर के ऊपर एक महिला नृत्य करते हुए दिख रही है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

इमरान को जेल में धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

अगला लेख