dharma sangrah
✕

Ayodhya : रामलला विराजमान के गर्भगृह के दरवाजों पर जड़ा होगा सोना, भूतल में होंगे 18 दरवाजे

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (19:11 IST)
gold door installed ram mandir Ayodhya : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के मंदिर का भव्य - दिव्य निर्माण तेज गति से चल रहा है। साथ ही संपूर्ण अयोध्या धाम का भी कायाकल्प किया जा रहा है। विकास की योजनाएं तीव्र गति से गतिमान हो रही हैं।

इसे देखने के लिए पूरी दुनिया आतुर है कि उनके परम आराध्य श्रीराम की अयोध्या नगरी कैसी है और कैसा होगा रामलला का भव्य-दिव्य राम मंदिर जिसे 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद पाया गया और जिसकी भव्यता-दिव्यता के लिए स्वयं भारत के प्रधानमंत्री मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी समय-समय पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों द्वारा राम मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है।

साथ गर्भगृह में रामलला का प्रवेश भी उन्ही के द्वारा किया जाएगा। ऐसे राम मंदिर की भव्यता व दिव्यता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीराम जन्मभूमि के सोने से जड़े होंगे दरवाजे, जिसकी तैयारी भी जोरों से की जा रही है।
 
राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों को स्वर्ण मंडित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। गर्भगृह में लगने वाले सबसे बड़े दरवाजे सहित 10 दरवाजों की फिटिंग का ट्रायल भी पूरा हो चुका है। स्वर्ण जड़ने वाले कारीगरों ने दरवाजों की फिटिंग को परखा भी है। अब तक जो दरवाजे निर्मित हो चुके हैं उन पर सोना लगाने के लिए सांचा बनाना प्रारंभ हो गया है।
 
राम मंदिर मे होंगे सोने से जड़े दरवाज़े : अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के अंदर लगने वाले प्रमुख - प्रमुख दरवाजों को चिन्हित कर उन्हें तैयार किया जा रहा है। इस पर सोना लगाने के लिए सांचा भी तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इसे दिल्ली के कारीगर कर रहे हैं। 
श्री राम जन्मभूमि मे कौन से दरवाज़े स्वर्ण जड़ित होंगे। इसमें सबसे पहले राम मंदिर में जहा रामलला होंगे विराजमान यानी की गर्भगृह जहां पर लगने वाले सबसे बड़े दरवाजे सहित 10 दरवाजों को चिन्हित किया गया है और जिनके फिटिंग का ट्रायल भी पूरा हो चुका है। स्वर्ण जड़ने वाले कारीगरों ने दरवाजों की फिटिंग को पूरी तरह से जांच-परखा भी कर ली है। अब तक जो दरवाजे निर्मित हो चुके हैं, उन पर सोना लगाने के लिए सांचा (मोल्डिंग) बनाना का काम भी शुरू हो गया है। 
 
यहां आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर की भव्यता व दिव्यता में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो, इसके लिए हर एक चीज को पूरी तरह से जांचा-परखा जा रहा है। दरवाजों पर खूबसूरत नक्काशी का काम तेजी से किया जा रहा है। इन पर हाथी, कमल व फूल-पत्ती तरह की नक्काशी की जा रही है।

ये सभी दरवाज़े महाराष्ट्र के जंगलो के सागौन की लकड़ियों से निर्मित किए जा रहे हैं जिन्हे अयोध्या के कारसेवक पुरम मे हैदराबाद के कारीगरो द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इन दरवाजों पर पहले तांबे की परत लगाई जाएगी जिसके बाद इन दरवाजों पर सोना की परत लगाई जाएगी। दरवाजों पर सांचा बनाया जा रहा है। यह कार्य दिल्ली के चार कारीगर कर रहे हैं।
 
कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर में पहले कुल 42 दरवाजे लगने थे, पर अब इसमें चार और दरवाजे लगाए जाएंगे। 
 
राम मंदिर के भूतल पर होंगे 18 दरवाज़े : श्रीराम जन्मभूमि के भूतल में दरवाजों की संख्या सर्वाधिक 18 होगी। राम मंदिर के भूतल पर दो सीढ़ियां बन रही हैं। इन्हीं के सामने दो-दो दरवाजे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो दरवाजे निर्मित हो चुके हैं, उन्हें मंदिर में लगाने का ट्रायल कई चरणों में पूरा किया जा रहा है।  Edited by:  Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख