dharma sangrah
✕

गिरिराज का नीतीश पर तंज, अमित शाह ने लगाई फटकार

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (19:45 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इफ्तार को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर किए गए तंज ने जदयू-भाजपा के रिश्तों में 'खटास’बढ़ा दी है। इस बीच खबर है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर गिरिराज को फटकार लगाई है।
 
उल्लेखनीय है कि केन्द्र की मोदी सरकार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांकेतिक भागीदारी से इंकार और फिर बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और लोजपा के शामिल नहीं होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महागठबंधन में वापसी के लिए डाले जा रहे डोरे डाले जा रहे हैं। राजद नेता राबड़ी देवी ने भी कहा कि यदि नीतीश गठबंधन में लौटते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होंगी।
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रियों की शपथ के ठीक पहले नीतीश कुमार की मंत्रिमंडल में जदयू की सांकेतिक भागीदारी को ठुकराने की घोषणा के बाद से ही सियासी तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इस सियासी गर्मी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 जून को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तब उसके सहयोगी भाजपा और लोजपा इसमें शामिल नहीं हुए।
 
उसी दिन भाजपा और जदयू की ओर से दी गई इफ्तार की अलग-अलग दावत में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए, लेकिन जदयू की दावत में हम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी आए। वहीं, 3 मई को लोजपा की ओर से दी गई इफ्तार पार्टी में कुमार और भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी समेत राजग के कई नेता शामिल हुए। उसी दिन मांझी की पार्टी हम की ओर से दी गई इफ्तार की दावत में भी कुमार शामिल हुए और मांझी को गले भी लगाया।
इसी दौरान कांग्रेस, राजद और हम के नेताओं ने कहा कि कुमार को महागठबंधन में वापस आ जाना चाहिए। श्रीमती राबड़ी देवी ने भी कहा कि कुमार यदि महागठबंधन में आते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा। अभी इफ्तार की दावतों के बहाने हो रही सियासत और महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार पर डाले जा रहे डोरों को लेकर भाजपा-जदयू के रिश्तों को लेकर कयासों के दौर शुरू ही हुए थे कि भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज ने ट्विटर पर कुमार पर तंज कसते हुए इफ्तार पार्टी की चार तस्वीरें ट्वीट कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
 
सभी तस्वीरों में मुख्यमंत्री कुमार अन्य नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि में फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फ़ोटो आते? अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं?’
 
अमित शाह ने फटकारा : बताया जाता है कि केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फोन कर केन्द्रीय मंत्री गिरिराजसिंह  की क्लास ली और कहा कि वह (गिरिराज) इस तरह के बयान देने से बचें। दूसरी ओर, जदयू ने गिरिराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख