Daily Horoscope
✕

अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार ही बहाल कर सकती है : गुलाम नबी आजाद

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (22:58 IST)
Jammu and Kashmir News : डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार द्वारा बहाल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कहा था कि वे राज्य का दर्जा बहाल करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पहले ही राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कह चुके हैं। आजाद ने कहा कि लोग उत्साहित हैं क्योंकि वे दस साल बाद चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, न तो नेशनल कॉन्फ्रेंस और न ही पीडीपी ने अनुच्छेद 370 और राज्य के दर्जे पर संसद में बात की। मैंने इस पर बात की। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कहा था कि वे राज्य का दर्जा बहाल करेंगे।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर के लोगों के दिल की धड़कन है अनुच्छेद 370 : फारूक अब्दुल्ला
आजाद ने राज्य का दर्जा और अनुच्छेद 370 को बहाल करने की नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की मांगों के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार ही बहाल कर सकती है, कोई राज्य नहीं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया तो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ संसद के अंदर और बाहर सड़क पर उतरेगा तथा पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।
 
कठुआ जिले की बानी विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे आजाद ने कहा कि लोगों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा, लोगों में भारी उत्साह है क्योंकि वे दस साल बाद इन चुनावों में भाग ले रहे हैं। आजाद ने बानी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया, जहां उन्होंने लोगों से एकता की अपील की और उनसे विकास एवं प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।
ALSO READ: अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- तुष्टिकरण के चलते अनुच्छेद 370 रद्द नहीं किया
उन्होंने लोगों से झूठे वादों और नारों के बहकावे में न आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, डीपीएपी के लिए मतदान करके, हमारा मानना ​​है कि बानी के लोग समृद्ध और समावेशी भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। हम सब मिलकर जम्मू-कश्मीर का पुनर्निर्माण करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

रामजी के 5 बाप! धीरेन्द्र शास्त्री की टिप्पणी से फिर बवाल, अखिलेश ने भी साधा निशाना

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

'पहले रामभक्तों पर चलती थीं गोलियां, आज होती है पुष्पवर्षा', CM योगी ने बताया रामराज्य और सुशासन का मतलब

दीपोत्सव 2026 में दिखेगा 3D और लेजर शो का जादू, 28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम के अयोध्या लौटने की गाथा

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

अगला लेख