Daily Horoscope
✕

जनरल बिपिन रावत ने कहा- हर तरह के युद्ध के लिए तैयार रहे सेना

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2019 (13:36 IST)
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि नॉन स्टेट एक्टर्स और टेक्नोलॉजी के बढ़ते दबाव ने युद्ध के हालात बदल दिए हैं। ऐसे में सेना को हर तरह के युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। 
 
कारगिल विजय दिवस की 20वीं बरसी के मौके पर आयोजित एक सेमीनार में रावत ने कहा, भविष्य के टकराव ज्यादा घातक और कल्पना से परे होंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के युद्धों में तकनीक और साइबर डोमेन की बड़ी भूमिका होगी। 
 
पाकिस्तान का छद्म युद्ध : जनरल रावत ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रखा है। हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अपनी सीमा की रक्षा करने में सक्षम है। पाक प्रायोजित आतंकवाद और घुसपैठ से भी सेना अच्छी तरह से निपट सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी दुस्साहस से कड़े तौर पर निपटा जाएगा। 
 
उन्होंने कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा कि तमाम कठिनाइयों और विपरीत हालातों के बावजूद भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। बहादुर सेना पर राष्ट्र को गर्व है। 
 
चीनी घुसपैठ : दूसरी ओर कार्यक्रम से इतर सेना प्रमुख ने लद्दाख के डेमचोक में चीनी सेना की घुसपैठ का खंडन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई घुसपैठ नहीं हुई। वास्तविक नियंत्रण पर चीनी सैनिक गश्त करते हैं। अगर वे हद लांघते हैं तो हम उन्हें रोकते हैं। उल्लेखनीय है कि जब डेमचोक में लोग तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मोत्सव मना रहे थे, तब वहां चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबर आई थी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख