Daily Horoscope

कश्मीर में हालात सुधरे, अब सिर्फ आतंकियों की बौखलाहट है-जनरल बिपिन रावत

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (15:27 IST)
श्रीनगर। थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर में स्थिति में सुधार आ रहा है। जो कुछ भी हो रहा है वो आतंकवादी बौखलाहट में कर रहे है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। 
 
जम्मू कश्मीर सरकार, पुलिस ओर प्रशासन लोगों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से दूर रहने के लिए काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरवाद की तरफ धकेलने के प्रयास हो रहे है। यह पूरे विश्व में हो रहा है। हम इसका समाधान गंभीरता से कर रहे हैं। 
 
सेना की 47वीं सशस्त्र रेजीमेंट के स्टेंडर्ड प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में सुंजवा मिलिट्री स्टेशन जम्मू में हिस्सा लेने पहुंचे थल सेनाध्यक्ष रावत ने कहा कि कश्मीर में हम सरकार के रवैये के साथ चल रहे हैं। एनआईए के छापे इसका एक हिस्सा हैं। भविष्य में इसमें कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेना को जो काम मिला है, उसे हम बखूबी निभा रहे हैं। पाकिस्तान के साथ बातचीत का फैसला तो सरकार को ही करना है।
 
थलसेना प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरवाद की तरफ धकेलने के प्रयास हो रहे है। यह पूरे विश्व में हो रहा है। हम इसका समाधान गंभीरता से कर रहे है। जनरल रावत ने कहा कि सेना का जो काम है वह हम करते रहेंगे, बातचीत का निर्णय लेना सरकार का काम है।
 
एनआईए की छापेमारी पर थलसेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान पर हम सरकार की नीतियों का उपयोग कर रहे हैं और एनआईए के छापे भी इसी का हिस्सा हैं और भविष्य में इसमें कामयाबी मिलेगी। जनरल रावत ने कहा कि सरकार से आर्मी एजुकेशन कॉर्प को बंद करने का निर्देश मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पार आतंकियों का कोई प्रशिक्षण शिविर बंद नहीं हुआ है।
 
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू कश्मीर में चोटी कटने की घटनाओं को बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए कश्मीर पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह कानून और व्यवस्था का मामला है। देश भर में चोटी कटने की घटनाएं हुई हैं। जनरल रावत ने कहा कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा हालात बेहतर हो रहे हैं और जो कुछ भी घटनाएं हो रही हैं, वे आतंकियों की हताशा को दर्शाती हैं। 
 
जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत गुरुवार को राज्य दौरे पर पहुंचे थे। थलसेना अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला राज्य दौरा है। जनरल सुबह उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर पहुंचे, यहां उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को नाकाम बनाने के प्रबंधों का निरीक्षण करने के साथ आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए सेना द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जायजा भी लिया।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख