sundarkand

आखिर क्यों नहीं खराब होता गंगाजल............

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (17:59 IST)
नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि गंगाजल का पानी कभी खराब नहीं होता और न ही इसमें कभी किसी किस्म के कीटाणु पनपते हैं। लेकिन हमने कभी इसमें नालों का पानी छोड़ा तो कभी लाशें फेंकी। कचरा भी इसी में फेंका जाता है। लेकिन गंगा का पानी तब भी शुद्ध रहा। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि आखिर कैसे हुआ यह चमत्कार। 
 
यह बात एक रिसर्च में सामने आई है कि गंगा के पानी के कभी न खराब होने की पीछे की वजह एक वायरस है। वैज्ञानिकों का मत है कि गंगा के पानी में एक वायरस पाया जाता है जो इसके पानी को निर्मल रखता है। इसके चलते पानी में कभी सड़न पैदा नहीं होती। गंगाजल को अगर कई दिनों तक स्टोर करके भी रखा जाए तो भी इससे आपको बदबू नहीं आएगी। 
 
इसके लिए आपको इतिहास के पन्ने पलटकर देखने होंगे। बताया जाता है कि 1890 में एक ब्रिटिश साइंटिस्ट अर्नेस्ट हैंकिन गंगा के पानी पर रिसर्च कर रहे थे। उस समय हैजा फैला हुआ था। लोग मरने वालों की लाशें गंगा में फेंक कर चले जाया करते थे। ​हैंकिन को यह डर था कि गंगा में नहाने वाले लोग भी कहीं हैजा पीड़ित न हो जाएं। लेकिन जब हैंकिन ने पानी पर रिसर्च की तो वे हैरान थे क्योंकि पानी बिल्कुल शुद्ध था। 
 
जबकि उन्हें यह डर था कि कहीं लोग गंगा का पानी पीने या उसमें नहाने से बीमार न पड़ जाएं। हैंकिन को ये समझ आ गया कि गंगा का पानी जादूई है। हैंकिन के इस रिसर्च को 20 साल के एक फ्रैंच साइंटिस्ट ने आगे बढ़ाया। इन्होंने अपनी रिसर्च में पाया कि गंगा के पानी में पाए जाने वाले वायरस बैक्टीरिया में घुसकर उन्हें खत्म कर देते हैं। 
 
गंगा के निर्मल जल में पाया जाने वाला ये वायरस इस कारण 'निंजा वायरस' कहलाता है। नए वैज्ञानिकों ने इस वायरस को यह नाम दिया है। इसी वजह से गंगा के पानी की शुद्धता भी बरकरार रहती है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख