ramcharitmanas

व्यापमं मामले में अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (19:07 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने व्यापमं मामले में आरोपी बनाए गए निजी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अग्रिम जमानत अर्जियों पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों की दलीलों पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता की खंडपीठ  ने फैसला सुरक्षित रख लिया।


चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो तत्कालीन आला अधिकारियों एससी तिवारी और एनएम श्रीवास्तव, एक निजी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ. विजय कुमार पंड्या और डॉ. विजय कुमार रामनानी की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत याचिकाएं दायर की गईं थीं, जिन पर आज सीबीआई और याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं की ओर से बहस की गई।

विभाग के तत्कालीन अधिकारियों की ओर से दलील दी गई कि 2012 व्यापमं मामले में उनकी ओर से गड़बड़ी नहीं की गई क्योंकि काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। वहीं कटऑफ डेट के बाद मेडिकल कॉलेजों में हुए एडमिशन की कोई भी जानकारी अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई गई, लिहाजा पूरे फर्जीवाड़े में उनकी तरफ से गड़बड़ी नहीं हुई है।

वहीं एडमिशन कमेटी के सदस्यों की ओर से आरोपियों की उम्र और बीमारियों का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत याचिका दिए जाने की मांग की गई। एक अन्य मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया की अग्रिम जमानत  याचिका पर कल तक के लिए सुनवाई टल गई है। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

अगला लेख