Hanuman Chalisa
✕

गांधीजी के मोम के पुतले को हाथ में झाडू लिए दिखाने का मोदी ने दिया सुझाव

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (00:31 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुझाव दिया था कि यहां मैडम तुसाद संग्रहालय में गांधीजी के मोम के पुतले को हाथ में एक झाडू पकड़े अपने आसपास की सफाई करते हुए दिखाया जाना चाहिए था।
 
 
प्रधानमंत्री ने मैडम तुसाद के अधिकारियों को दिए एक साक्षात्कार में उनसे कहा था कि यह समूचे भारत में सफाई के संदेश के साथ 125 करोड़ देशवासियों को प्रेरित करेगा, जो 'स्वच्छ भारत' अभियान में निहित है। साथ ही, यह कुछ ऐसी चीज भी है जिसकी शिक्षा हमें राष्ट्रपिता का जीवन देता है। साक्षात्कार एक वीडियो के रूप में है और इसे संग्रहालय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले साझा किया है। यह साक्षात्कार किस तारीख का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
 
दरअसल, मोदी को यह बताया गया था कि संग्रहालय में उनका पहला मोम का पुतला लगाया जाएगा। संग्रहालय पिछले साल दिसंबर में लोगों के लिए खोला गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने कहा कि आप संग्रहालय में मेरी पहली प्रतिकृति लगाना चाहते हैं। इसके बजाय मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि पहले महात्मा गांधी का पुतला लगाया जाए और उन्हें अपने आसपास की सफाई करते हुए दिखाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैं एक तस्वीर भेजूंगा जिसमें गांधीजी अपने हाथ में एक झाडू लिए दिख रहे हैं।
 
गौरतलब है कि संग्रहालय के इतिहास खंड में मोदी का मोम का पुतला, गांधीजी के पुतले के साथ है। वहां भगतसिंह, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं के भी पुतले हैं।
 
प्रधानमंत्री दुनियाभर के प्रख्यात लोगों के बगल में अपना मोम का पुतला लगाए जाने पर शुरुआत में थोड़ा सा हिचकिचाए थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह फैसला 'पब्लिक ओपिनियन' का नतीजा है तब वे राजी हो गए। उन्होंने कहा था कि उनका मोम का पुतला लगाए जाने से उनकी शख्सियत कुछ नरम दिख सकेगी, जो अब तक सख्त दिखाई गई है।
 
प्रधानमंत्री के मुताबिक मोम के पुतलों से सजा संग्रहालय दिल्ली में खोला जाना देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है और यह युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगा। भारत में एक संग्रहालय खोलने के आपके फैसले का स्वागत है। यह संग्रहालय ऐतिहासिक रीगल बिल्डिंग में है, जहां अभिनेता अमिताभ बच्चन, टॉम क्रूज, सलमान खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और मुक्केबाज मैरीकॉम जैसी 50 लोगों के मोम के पुतले हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख