Hanuman Chalisa

सम-विषम पर खुशखबर, अब मुफ्त में करो डीटीसी का सफर

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (15:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सम-विषम योजना के लागू रहने के दौरान शहर में सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रा मुफ्त होगी। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से निपटने के प्रयास के तहत 13 नवंबर से पांच दिनों के लिए सम-विषम योजना लागू की जा रही है।
 
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट किया, 'सम-विषम के दौरान सार्वजनिक यातायात के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार 13 से 17 नवंबर तक सभी डीटीटी और क्लस्टर बसों में यात्रियों को मुफ्त यात्रा करने की इजाजत देगी।'
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से लोग सार्वजनिक यातायात का रुख करने को प्रोत्साहित होंगे। सम-विषम योजना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगी और इसमें महिला चालकों और दोपहिया वाहनों को छूट दी गई है।
 
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के पास करीब 4,000 बसें हैं, जबकि 1,600 क्लस्टर बसें हैं। मेट्रो के अलावा बड़ी संख्या दिल्ली वासी इन दोनों बस सेवाओं के जरिए सफर करते हैं। बहरहाल, आप के सत्ता में आने के बाद डीटीसी कोई नई बस नहीं खरीद सकी है। (भाषा) 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

अगला लेख