dharma sangrah
✕

ई-गवर्नेंस पर जानकारी साझा करने के लिए विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने किया सीएससी केंद्र का दौरा

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (13:04 IST)
नई दिल्ली: अप्रैल 15, 2023
 
आम भारतीयों के डिजिटल सशक्तिकरण और इसमें सीएससी सेंटरों की भूमिका की चर्चा विदेशों अब विदेशों में भी हो रही है। दुनिया के कई देश सीएससी के मॉडल को अपने यहां दोहराना चाहते हैं। इसी क्रम में एक 29 सदस्यीय मंत्री स्तरीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने नरेला (उत्तरी दिल्ली) स्थित सीएससी केंद्र का दौरा किया और सीएससी और उसके माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। 
 
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएससी - एसपीवी के प्रधान कार्यालय में प्रबंध निदेशक संजय राकेश से मुलाक़ात की। श्री राकेश ने इन्हें एक प्रेजेंटेशन के जरिएसीएससी की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि सीएससी कैसे विभिन्न माध्यमों से आम नागरिकों के जीवन को आसान बना रहा है। 
 
प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सीएससी की सफलता और इसके कार्य प्रणाली से प्रभावित थे। उन्होंने भी अपने-अपने देशों में सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और परस्पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 
 
मंत्री स्तरीय ये प्रतिनिधिमंडल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर इकोनॉमिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट (NILERD) में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चार सप्ताह के दौरे पर भारत आया हुआ है। इनका उद्देश्य भारत में पब्लिक पॉलिसी और गवर्नेंस के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी लेना है।  

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख