गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Forbes list of woman
Written By
Last Updated : रविवार, 7 मार्च 2021 (17:48 IST)

ये हैं ‘फोर्ब्‍स’ में जगह बनाने वाली भारत की ‘सबसे शक्तिशाली’ महिलाएं

ये हैं ‘फोर्ब्‍स’ में जगह बनाने वाली भारत की ‘सबसे शक्तिशाली’ महिलाएं - Forbes list of woman
आठ मार्च को दुनियाभर में अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।  यह दिन तमाम जगहों पर महिलाओं के हक, उनकी खुशी, सम्मान और सुरक्षा के लिए मनाया जाता है। आइए ऐसे में जानते हैं, सबसे शक्तिशाली महिलाओं के बारे में।

हाल ही फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली 100 महिलाओं की सूची में भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, एचसीएल एंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को शामिल किया गया।

इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लगातार 10वें साल भी टॉप पर हैं। 17वीं एनुअल फोर्ब्स पावर लिस्ट में 30 देशों की महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें से 10 राष्ट्राध्यक्ष, 38  सीईओ और 5 एंटटेनर महिला हैं।

भारत की शक्तिशाली महिलाओं की बात करें तो इस सूची में निर्मला सीतारमण 41वें नंबर पर हैं, जबकि रोशनी नादर 55वें नंबर पर हैं। किरण मजूमदार शॉ इस लिस्ट में 68वें नंबर पर हैं और लैंडमार्क ग्रुप की चेयरवुमन रेणुका जगतियानी को फोर्ब्स ने 98वें नंबर पर रखा है।

भारतीय मूल की कमला हैरिस (अमेरिका की उपराष्ट्रपति) फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। ऐसा पहली बार हैं जब उनका नाम 100 शाक्तिशाली महिलाओं में आया है।
ये भी पढ़ें
International Women's Day History: 'महिलाओं' की वजह से 'सम्राट निकोलस' को छोड़ना पड़ा था अपना पद