Daily Horoscope
✕

नए वर्ष पर दिल्ली लिपटी घने कोहरे की चादर में

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (09:19 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लोगों ने सोमवार को नए वर्ष का स्वागत घने कोहरे के बीच किया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध की चादर कहीं कहीं छटने लगी। तापमान 5.6 आंका गया है। खराब दृश्यता के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ा।
 
कोहरे का आलम यह रहा कि सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए. गाड़ी चलाने वाले लोगों का कहना है कि वह केवल सड़क संकेतों के आधार पर ड्राइविंग कर रहे है. ऐसे में गति धीमी रखना ही समझदारी है. दिल्ली में विजिबिलिटी शून्य हो गई है. कई इलाके ऐसे हैं जहां विजिबिलिटी शून्य है। दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर बताई गई है।
 
दिल्ली और आसपास में कोहरे का असर रेल और वायु मार्ग पर भी पड़ा है। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से सभी इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं रेलमार्ग की बात करें तो कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 56 ट्रेने देरी से चल रही है. दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें रद्द की गई हैं। 20 ट्रेनों का समय बदला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानि 2 जनवरी को भी इसी तरह के कोहरे का अनुमान है। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गहरे धुंध और रनवे पर दृश्यता के बेहद खराब स्तर की वजह से करीब 20 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, 150 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और लगभग 50 विमानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। कोहरे से रेल सेवाएं भी अप्रभावित नहीं रहीं।
 
घने कोहरे के बावजूद नव वर्ष के अवसर पर कहीं- कहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। कम दृश्यता की वजह से सड़कों पर वाहन रेंग रहे थे। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख