ramcharitmanas

गंगा में जलस्तर बढ़ा, यूपी में बाढ़ से हाहाकार, क्या है राजस्थान का हाल?

Updated: शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (10:09 IST)
नई दिल्ली/ वाराणसी। यूपी में बाढ़ के कहर से चहुंओर बेबसी का आलम है। बाबा विश्वनाथ का शहर बनारस इन दिनों गंगा में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बेबस है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। हालात ये हैं कि गंगा का पानी अब चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हजारों परिवार आफत के बीच रहने को मजबूर हैं।
 
ऐसे में आफतभरी मुश्किलों में नाविक परिवारों के सामने आजीविका के संकट के साथ ही परिवार चलाने में इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में गुरुवार को 6 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।
 
स्काईमेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। मॉनसून की ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर बने हुए गहरे निम्न दबाव के केंद्र से, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, रांची, बांकुरा और फिर पूर्व की ओर मिजोरम की तरफ बांग्लादेश और त्रिपुरा से होकर गुजर रही है।
 
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में उसी स्थान पर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी के बीच फैला हुआ है।

 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, हरियाणा, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कोंकण और गोवा, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि: अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरप्रदेश, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम के कुछ हिस्सों, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

Kanwar Yatra 2026 : मेरठ रेंज में हाईअलर्ट, AI कैमरों और ड्रोन से होगी कांवड़ियों की पल-पल निगरानी, 34000 से ज्यादा कैमरे तैनात

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

धमकी के बाद छिपकर रहे थे दीपके के माता-पिता, CJP नए आंदोलन की तैयारी में

अगला लेख