Hanuman Chalisa
✕

कोरोना काल में बाढ़, NDRF की 90 से ज्यादा टीमें तैनात, इन बातों पर रहेगा ध्यान

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (13:48 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने देशभर में बाढ़ बचाव कार्यों के लिए 90 से अधिक टीमों को तैनात किया है जिनका कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण मुख्य ध्यान लोगों और सामान की संक्रमणमुक्ति पर केंद्रित होगा।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में अपने कार्यालय में शुक्रवार को देश में मानसून की बारिश और बाढ़ के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जान-माल का नुकसान रोकने के लिए अच्छी तरह से योजना बनाने के निर्देश दिए।
 
एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा कि हमने बाढ़ से बचाव संबंधित कार्यों के लिए देशभर में 90 से अधिक टीम तैनात की हैं। बाढ़ बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 कर्मी होते हैं और यह उपकरणों तथा नौकाओं से लैस होती हैं।
 
महानिदेशक ने बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए बचाव कार्य और बचावकर्ताओं के लिए कुछ नयी रणनीतियां बनाई गई हैं। प्रधान ने बताया कि लोगों और सामान की संक्रमणमुक्ति तथा स्वच्छता पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने और रोकथाम एवं सुरक्षात्मक सवाधानियां बरतने के साथ एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ ने राज्यों के मुख्य सचिवों तथा विशेष राहत आयुक्तों को पत्र लिखकर शारीरिक दूरी, संक्रमणमुक्ति और स्वच्छता से संबंधित कोविड-19 दिशा-निर्देशों के मद्देनजर बचाव दलों और कर्मियों के लिए पर्याप्त स्थान की मांग की है।
 
इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों के पास तापमान मापने के उपकरण, मास्क, सैनिटाइजर और आधारभूत चिकित्सा किट भी होगी।
 
पिछले महीने पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अम्फान’ के दौरान काम करने वाले एनडीआरएफ के करीब 60 कर्मी बचाव कार्यों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि हालांकि उनमें से लगभग सभी अब स्वस्थ हो चुके हैं।
 
महानिदेशक ने कहा, 'हम एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष बनाएंगे और सभी टीमों तथा उनके काम की 24 घंटे निगरानी की जाएगी जैसी कि दिल्ली में एनडीआरएफ के मुख्यालय से की जाती है।'
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख