kundali milan
✕

देश के पांच राज्यों में बाढ़ का कहर, 465 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (17:49 IST)
नई दिल्ली। इस बार मानसून आने के बाद से जारी बारिश से पांच राज्यों में आई बाढ़ और वर्षा जनित घटनाओं में अब तक कम से कम 465 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के अनुसार बाढ़ एवं बारिश के चलते महाराष्ट्र में 138, केरल में 125, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52 और असम में 34 लोगों की मौत हुई है।
 
अतिवृष्टि और बारिश से महाराष्ट्र के 26, पश्चिम बंगाल में 22, असम में 21, केरल में 14 और गुजरात में 10 जिले प्रभावित हैं। एनईआरसी के अनुसार असम में 10.17 लाख लोग बारिश एवं बाढ़ से त्रस्त हैं, जिनमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। एनईआरसी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 टीम असम में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। एनडीआरएफ की एक टीम में 45 कर्मी होते हैं।
 
पश्चिम बंगाल में बारिश एवं बाढ़ से कुल 1.61 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में एनडीआरएफ की आठ टीम तैनात की गई है। गुजरात में बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित 15,912 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में एनडीआरएफ की 11 टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। केरल में 1.43 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण राज्य में 125 लोगों की मौत हुई है जबकि नौ लोग लापता हैं। दक्षिणी राज्य में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की चार टीम तैनात की गई है, जबकि तीन टीमों को महाराष्ट्र में तैयार रखा गया है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख