dharma sangrah
✕

Fitch रेटिंग्स ने दिया झटका, भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर भरोसा हुआ कम

Updated: गुरुवार, 18 जून 2020 (16:18 IST)
नई दिल्ली। फिच रेटिंग्स ने गुरुवार को भारत का आर्थिक परिदृश्य स्थिर से बदलकर नकारात्मक कर दिया। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी ने इस वर्ष के लिए देश की वृद्धि संभावना को कमजोर किया है। साथ ही इससे सरकार पर बढ़ते कर्ज की चुनौती भी जुड़ी है।

फिच से पहले मूडीज ने भी इस महीने की शुरुआत में देश की रेटिंग को कम करके सबसे निचली निवेश श्रेणी ‘बीएए2’ में रख दिया था। ऐसा 22 साल में पहली बार हुआ। रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा, फिच रेटिंग्स ने भारत के दीर्घावधि के परिदृश्य को स्थिर से बदलकर नकारात्मक कर दिया है। साथ ही भारत की रेटिंग ‘बीबीबी माइनस’ की है।

फिच का अनुमान है कि देश की अर्थव्यवस्था में 31 मार्च 2021 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के दौरान पांच प्रतिशत का संकुचन आएगा। इसकी वजह देश में 25 मार्च से लागू किए गए लॉकडाउन के कारण बड़े अनुपात में करोबार का लंबे समय तक बंद रहना है। साथ ही उसका मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था 2021-22 में फिर से सुधरकर 9.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगी।

फिच ने अपने बयान में कहा, कोरोनावायरस संकट ने देश की वृद्धि की संभावना को कमजोर किया है। इसी के साथ सरकार पर कर्ज का ज्यादा बोझ पड़ने का जोखिम भी बढ़ा है।
फिच ने कहा कि लॉकडाउन में धीरे-धीरे राहत देने के बाद कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उसके अनुमान इसी से जुड़े जोखिम पर आधारित हैं।(भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख