sawan somwar

राजकोषीय घाटा जनवरी में पूरे वर्ष के संशोधित अनुमान से ऊपर निकला

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (07:36 IST)
नई दिल्ली। देश का राजकोषीय घाटा जनवरी माह में ही पूरे वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान से ऊपर निकल गया। खर्च ज्यादा होने से जनवरी में राजकोषीय घाटा 6.77 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह पूरे साल के संशोधित अनुमान का 113.7 प्रतिशत पर पहुंच गया।
 
राजकोषीय घाटा सरकार के राजस्व-व्यय के बीच का अंतर होता है जिसे पूरा करने के लिए वह बाजार से उधार जुटाती है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दस महीनों की अवधि में यह वार्षिक अनुमान का 113.7 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 105.7 प्रतिशत पर था।
 
चालू वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा गया है। यह आंकड़ा नए 2018-19 के बजट में संशोधित कर 5.33 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 5.95 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया।
 
महालेखानियंत्रक के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जनवरी 2017-18 के दौरान राजस्व घाटा 4.80 लाख करोड़ रुपए रहा जो कि संशोधित अनुमान का 109.2 प्रतिशत है। सरकार की इन दस महीनों के दौरान शुद्ध कर प्राप्ति 9.7 लाख करोड़ रुपए रही। राजस्व और गैर-ऋण पूंजी से कुल प्राप्ति इस दौरान 11.63 लाख करोड़ रुपए रही जो कि संशोधित बजट अनुमान का 71.7 प्रतिशत रही। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख