dharma sangrah
✕

ठाणे के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 4 मरीजों की मौत

Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (09:41 IST)
ठाणे। मुंबई में ठाणे के समीप एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 मरीजों की मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती 6 मरीजों समेत 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
 
ठाणे के समीप मुंब्रा इलाके में कौसा में स्थित प्राइम क्रीटिकेयर हॉस्पिटल में तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आग लगी। अस्पताल में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं था। घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां और पांच एम्बुलेंस भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
 
 
अव्हाद ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में ठाणे नगर निगम के अधिकारी और पुलिस तथा मेडिकल के अधिकारी भी शामिल होंगे।
 
गौरतलब है कि पालघर जिले के विरार में 23 अप्रैल को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत हो गई थी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

अगला लेख