suvichar

बिगड़ी 'सूरत', आग में स्वाहा उम्मीदें...

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (13:46 IST)
गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में शुक्रवार शाम हुए भीषण हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे असमय ही काल के गाल में समा गए। जिस कोचिंग क्लास में बच्चे अच्छे जीवन का सपना लेकर पढ़ाई कर रहे थे, वहां न सिर्फ उनके सपने भस्म हो गए, बल्कि उनके जीवन का भी दुखद अंत हो गया।

आग में स्वाहा उम्मीदें : एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 20 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस आग में ध्वस्त हो गईं उन 20 परिवारों की उम्मीदें,‍ जिनके बच्चे कुछ कर गुजरने की आस लिए इस कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे। 
दर्द का दरिया : उन 21 परिवारों, जिन्होंने अपनों को खोया है, वहां अब मातम पसरा हुआ है और परिजनों के दिलों में जो दर्द उमड़ रहा है, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।
मौत को मात : भीषण आग के बावजूद कुछ बच्चों ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी। उन्हें नीचे मौजूद लोगों ने बचा लिया। 15 वर्षीय राम वाघाणी ने भी कूदकर अपनी जान बचाई।
जांबाजी को सलाम : दिल दहलाने वाले इस हादसे के वक्त संयम और बहादुरी का परिचय देते हुए केतन और जतिन नकरानी नामक 2 युवकों ने कई बच्चों की जान बचाई। केतन ने करीब 19 से ज्यादा बच्चों की जान बचाई। जतिन ने तत्काल क्लास खाली कराई और पांच बच्चों को बचाया। दो और बच्चों को बचाने के लिए वह ऊपर की मंजिल पर पहुंचे, जतिन ने बच्चों को तो बचा लिया, पर खुद घायल हो गए। 
लापरवाही : इस पूरे हादसे में सरकारी लापरवाही भी सामने आई। एक तो पांच मिनट की दूरी तय करने में फायर ब्रिगेड को लगभग आधा घंटा लग गया, वहीं दमकल टीम के पास पूरे संसाधन भी नहीं थे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि तक्षशिला परिसर की चौथी मंजिल पूरी तरह अवैध थी, जिसकी तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया। 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख