Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली AIIMS में लगी आग, मरीजों को बाहर निकाला गया

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (10:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आपातकालीन विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) से सटे एक कमरे में सोमवार सुबह आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
 
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आपातकालीन विभाग के ओटी में आग लगने की सूचना तड़के 5 बजकर 4 मिनट पर मिली और दमकल की 7 गाड़ियों को एम्स भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर बहुत जल्दी काबू पा लिया गया। आग ओटी से सटे भंडार कक्ष में लगी। पुलिस के अनुसार हौज खास पुलिस थाने को आग लगने के बारे में सुबह करीब 5.15 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से फोन पर जानकारी मिली और एम्स पहुंचने पर घटनास्थल से चिंगारियां और धुआं उठता देखा गया।

ALSO READ: AIIMS डायरेक्टर की चेतावनी- अगले 6 से 8 हफ्तों के बीच आ सकती है Corona की तीसरी लहर!
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि वहां मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है तथा कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
 
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में भी मामूली रूप से आग लग गई। गर्ग ने बताया कि अस्पताल में जलपान इलाके के निकट आग लगने के बारे में सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर सूचना मिली। घटनास्थल पर दमकल की 3 गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने कहा कि आग एक भूमिगत केबल में लगी। इसे जल्द ही काबू कर लिया गया और इस दौरान हताहत नहीं हुआ। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख