dipawali
✕

6 घंटे बाद काबू में आई AIIMS में लगी भयंकर आग, वायरोलॉजी यूनिट खाक, सारे नमूने बर्बाद

Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2019 (23:55 IST)
नई दिल्ली। AIIMS अस्पताल के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार की शाम 5 बजे आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से नमूने और मेडिकल जांच रिपोर्ट बर्बाद हो गए तथा कुछ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा। हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ है। करीब 6 घंटे बाद AIIMS में लगी भयंकर आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि 5वीं मंजिल पर एसी कंप्रेशर फटने से यह आग लगी।
 
अधिकारियों के मुताबिक AIIMS की पांचवीं मंजिल पर शाम करीब 5 बजे आग लगी थी। एबी वार्ड के कुछ तलों से मरीजों को तथा धुएं का गुबार ऊपर ऑपरेशन थिएटर की तरफ बढ़ने की वजह से वहां से भी मरीजों को बाहर निकाला गया। यह वार्ड माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सटा हुआ है। शिफ्ट किए गए मरीजों के लिए AIIMS ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।
 
सूत्रों ने कहा कि आग लैब मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी लैब तक फैल गई थी, जो माइक्रोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट के ठीक बगल में है, जहां पिछले कुछ समय से बिजली का काम चल रहा था और केबल एवं तार वहां रखे हुए थे।
 
उन्होंने बताया कि आग पहले तल पर नीचे की तरफ फैलने के साथ ही इमारत के दूसरे एवं तीसरे तल पर ऊपर की तरफ भी फैल गई। सूत्रों ने बताया कि पांचवें तल के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए। मरीजों के नमूने जांच के लिए वायरोलॉजी यूनिट और लैब मेडिसिन विभाग आते हैं।
 
सूत्रों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वायरोलॉजी यूनिट के खाक हो जाने की वजह से कई जांच नमूने और मरीजों के रिकॉर्ड बर्बाद हो गए। हालांकि अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और तापमान को सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि दूसरे तल पर स्थित टीचिंग ब्लॉक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट पूरी तरह खाक हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली कार्डियो न्यूरो केंद्र के आईसीयू में भर्ती हैं, जो परिसर की एक अलग इमारत में स्थित है। कई प्रमुख नेता उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए पिछले कुछ दिनों से अस्पताल आ रहे हैं।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख