kalsarpa dosh calculator
✕

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियां पहुंचीं आग बुझाने

Updated: शनिवार, 12 जून 2021 (12:07 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के लाजपत नगर इलाके में आज सुबह कपड़ों की दुकान में आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे के आसपास दुकान में आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग बुझाने के लिए जल्द ही 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट के ब्लॉक-1 में मौजूद दुकान में आग लगी है। आग की लपटें इतनी विकराल हैं कि इस बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बताया जा रहा है कि आग कपड़े के एक शोरूम में लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल विभाग के कर्मचारी जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। आग लगने के बाद लाजपत नगर मार्केट के स्थानीय दुकानदारों ने पहले इसे बुझाने का प्रयास किया।

आग लगने की सूचना मिलने पर विभाग के 16 दमकलों को मौके के लिए तुरंत रवाना किया गया। सेंट्रल मार्केट में ये सभी दमकल आग बुझाने में जुटे हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख