sundarkand
✕

जेएनयू में फिर बवाल, छात्रों के खिलाफ एफआईआर

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (10:53 IST)
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा प्रशासनिक ब्लॉक का घेराव करने और कई घंटों तक विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भवन के बाहर जाने से रोकने की घटना के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की।
 
उपस्थिति अनिवार्य करने के आदेश से संबधित मुद्दों पर चर्चा को लेकर कुलपति से मुलाकात नहीं होने से नाराज कुछ छात्रों ने कल जेएनयू प्रशासनिक ब्लॉक का घेराव किया था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो रेक्टरों को प्रशासनिक ब्लॉक में गलत तरीके से रोके रखने के आरोप में जेएनयू छात्रों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
उन्होंने कहा, 'अधिकारियों की ओर से दर्ज कराई गई दो अलग अलग शिकायतों के आधार पर वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने दो प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं।'
 
इन दो एफआईआर के अलावा पुलिस ने प्रशासनिक भवन के पास सड़क जाम करने को लेकर भी छात्रों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय में अनिवार्य उपस्थिति नियम लागू किए जाने का विरोध कर रहे थे। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इन प्राथमिकियों में कितने छात्रों के नाम दर्ज किए गए हैं। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख