suvichar

बुरे फंसे! ओम स्वामी पर 10 लाख का जुर्माना...

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (15:05 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को नया मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने को चुनौती देने वाले ओम स्वामी एवं उनके सहयोगी मुकेश जैन पर 10-10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
 
मुख्य न्यायाधीश जगदीशसिंह केहर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने बेवजह की याचिका दायर करने के लिए ओम स्वामी और उनके सहयोगी पर आर्थिक जुर्माना लगाया। 
 
न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं को जुर्माने की राशि आज से एक माह के भीतर जमा कराने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति केहर ने कहा कि इस राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाना चाहिए।
 
शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता जुर्माने की राशि जमा नहीं कराते हैं तो इस मामले को एक माह बाद फिर से सूचीबद्ध किया जाए।
 
ओम स्वामी ने न्यायमूर्ति मिश्रा को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने को चुनौती दी थी। उन्होंने हालांकि अपनी याचिका में ऐसा कोई उपयुक्त कारण नहीं गिनाया था, जिससे न्यायमूर्ति मिश्रा की नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया जा सके। न्यायमूर्ति केहर ने कहा कि याचिकाकर्ताओं पर आर्थिक जुर्माना लगाए जाने से बेवजह मुकदमा दायर करने वाले अन्य लोगों को सीख मिलेगी।
 
शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों से तो अंग्रेजी में बात की, लेकिन उन्होंने अदालत कक्ष में मौजूद ओम स्वामी से हिन्दी में सवाल दागे, जिसका उन्होंने करीब एक घंटे तक हिन्दी में जवाब दिया। याचिकाकर्ताओं की दलील थी कि सेवानिवृत्त हो रहे किसी मुख्य न्यायाधीश द्वारा नए न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करना संविधान की भावनाओं के विपरीत है। (वार्ता)
Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख