dharma sangrah
✕

पटरी से उतरी ट्रेनें, यात्रियों में बढ़ी दहशत

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (15:02 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में पिछले 4 दिन से भी कम समय में रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की 2 घटनाओं से यात्रियों के मन में भय व्याप्त हो गया है।
 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटना जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे तरुण कुमार का कहना है कि हर कोई अपनी जिंदगी के लिए डरता है। सरकार को मंजिल तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। 
 
उत्तरप्रदेश के ओरैया जिले में बुधवार सुबह कैफियत एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या उनका मार्ग परिवर्तित करके चलाया गया। कैफियत के रेलवे कार्यों के लिए सामान ले जा रहे डंपर से टक्कर हो जाने के बाद ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में कम से 100 लोग घायल हो गए थे।
 
जम्मू में वैष्णोदेवी के दर्शन कर वापस लौट रहे कुमार ने कहा कि ट्रेन से यात्रा करने के दौरान हमारी किस्मत भगवान भरोसे होती है, हालांकि कुछ यात्रियों का कहना था कि रेल दुर्घटनाओं से भयभीत होना बेकार है। मथुरा जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे मध्यम आयु के 1 व्यक्ति ने कहा कि पटरी से उतरने की वजह से हम ट्रेनों में यात्रा करना नहीं छोड़ सकते। क्या हमने विमान दुर्घटनाओं के बारे में नहीं सुना है? यात्रियों को भरोसा है कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
 
पिछले साल उत्तरप्रदेश में ट्रेनों के पटरी से उतर जाने की कई घटनाएं सामने आई थीं। कानपुर देहात जिले के पुखरायां में नवंबर 2016 में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बों के पटरी से उतर जाने की घटना में 100 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे।
 
इसके बाद इसी जिले में 28 दिसंबर को सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बों के पटरी से उतर जाने की घटना में 62 यात्री घायल हो गए थे। ट्रेन के पटरी से उतर जाने की इन घटनाओं के बाद रेलवे को सुरक्षा इंतजामों की बेहतरी के लिए जरूरी फंड मिल गया था। इस काम के लिए इस साल के बजट में 1 लाख करोड़ के खर्च का प्रस्ताव दिया गया था। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख