Dhanteras
✕

नमस्कार, मैं व्योममित्र हूं, मेरे काम भी जान लीजिए...

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (17:33 IST)
बेंगलुरु। बुधवार को यहां शुरू हुए ‘मानव अंतरिक्ष यात्रा एवं अन्वेषण : मौजूदा चुनौतियां और भविष्य’ सेमीनार के उद्घाटन सत्र में जब महिला रोबोट ने अपना परिचय दिया तो सभी आश्चर्यचकित रह गए।

रोबोट ने कहा- सभी को नमस्कार। मैं व्योममित्र हूं और मुझे अर्ध मानव रोबोट के नमूने के रूप में पहले मानवरहित गगनयान मिशन के लिए बनाया गया है।

मिशन में अपनी भूमिका के बारे में व्योममित्र ने बताया कि मैं पूरे यान के मापदंडों पर निगरानी रखूंगी, आपको सचेत करूंगी और जीवनरक्षक प्रणाली का काम देखूंगी। मैं स्विच पैनल के संचालन सहित विभिन्न काम कर सकती हूं।

महिला रोबोट ने बताया कि वह अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष में साथी होगी और उनसे बात करेगी। वह अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान करने सहित उनके सवालों का जवाब देगी।

इस रोबोट का नाम संस्कृत के दो शब्दों व्योम (अंतरिक्ष) और मित्र (दोस्त) को मिलाकर ‘व्योममित्र’ दिया गया है। कार्यक्रम में मौजूद लोग उस समय आश्यर्चकित रह गए जब व्योममित्र ने अपना परिचय दिया।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख