Hanuman Chalisa

FAU-G: क्‍या कनेक्‍शन है ‘इं‍डि‍यन आर्मी’ पर आधारित ‘एक्‍शन गेम’ और अक्षय कुमार के बीच?

गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (16:50 IST)
पबजी गेम पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब देश में देसी गेम भी बनाए जा रहे हैं। 26 जनवरी को एक ऐसा ही देसी गेम लॉन्‍च किया गया। जिसके लॉन्‍च होते ही 50 लाख रजिस्‍ट्रेशन हो चुके हैं। इस गेम का नाम FAU-G है। हालांकि फिलहाल यह गेम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्‍ध है।

आइए जानते हैं कि क्‍या है यह गेम और किस कंपनी ने इसे तैयार किया है?

FAU-G एक एक्शन मोबाइल गेम है। इसे बेंगलुरु की एक कंपनी nCore Games ने तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि ये गेम पूरी तरह से भारतीय सेना को समर्पित है। इस गेम को स्टोरी मोड पर तैयार किया गया है। आगे इसे अपडेट किया जाएगा। कंपनी के फाउंडर दयानिधि एमजी और COO गणेश हंडे हैं। कंपनी के एडवाइजर और इनवेस्टर विशाल गोंडल हैं। विशाल गोंडल के मुताबिक, गेम का फर्स्ट फेज गलवान घाटी पर आधारित है। आगे भी भारतीय सेना की युद्धों की पृष्ठभूमि पर इसे अपडेट किया जाएगा।

यह गेम अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्‍ध है। यहां से आप इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। FAU-G की ऑफिशियल वेबसाइट से भी इस गेम की एपीके फाइल को डाउनलोड किया जा सकता है। अभी इसका पहला वर्जन ही आया है। जो हाई-एंड और मिड रेंज के एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सपोर्ट करता है। जल्दी ही कंपनी कम बजट के मोबाइल फोन यूजर्स के लिए इस गेम का लाइट वर्जन लॉन्च करेगी।

दरअसल, पिछले साल 2 सिंतबर को सरकार ने चीन से तनाव के चलते PUBG समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। इसके दो दिन बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 4 सितंबर को FAU-G लाने का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था कि ये गेम देश के लिए अपना बलिदान दे चुके सेना के जवानों की जानकारी देगा। अक्षय कुमार का ये पहला गेमिंग वेंचर है।

अक्षय कुमार ने तब सोशल मीडिया पर बताया था कि ये गेम प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर मूवमेंट को सपोर्ट करता है। इस मोबाइल गेम से जनरेट होने वाले रेवेन्यू का 20 प्रतिशत हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को देंगे। 26 जनवरी को अक्षय ने गेम का ट्रेलर शेयर करते हुए लॉन्चिंग की जानकारी दी।

FAU-G गेम के बारे में कहा गया है कि कमांडो देश की सबसे खतरनाक सीमाओं पर तैनात होकर देश की सुरक्षा करते हैं। इसलिए यह गेम भारतीय सैनिकों के जज्बे, सेवा भाव और बलिदान को समर्पित है।

PUBG से कैसे अलग है FAU-G गेम?
दरअसल, पिछले साल 15-16 जून की रात भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी पर दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आने के बाद 2 सितंबर को मोदी सरकार ने PUBG को बैन कर दिया। उसी समय से इस तरह के गेम को लाने की बात हो रही थी। इस नए गेम को PUBG का विकल्प माना जा रहा है। हालांकि, दोनों गेम्स में थोड़ा अंतर है। PUBG एक बैटल रॉयल गेम है और FAU-G एक्शन गेम है।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

Iran-US Conflict : ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा, UAE, बहरीन और कतर में भी मिसाइल अलर्ट

टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल, हमलावर की तलाश जारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

Strait of Hormuz Crisis : तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा, होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, कंटेनर जहाज पर भी हमला

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

अगला लेख