dharma sangrah
✕

फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा-संघ को दी यह सलाह

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (11:30 IST)
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को उन्माद फैलाने और लोगों की भावनाओं का दुरुपयोग करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधारों पर देश को बांटने का बढ़ता चलन राष्ट्र हित के लिए घातक है।
 
अब्दुल्ला ने गुजरात विधानसभा चुनावों को धर्म के आधार पर बिगाड़े जाने पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि यह भारतीय राजनीति की सबसे दुखद गतिविधि है। कल जारी किए गए एक बयान में अब्दुल्ला ने भाजपा-संघ को चुनावों के दौरान उन्माद पैदा करने और लोगों की भावनाओं का दुरुपयोग करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर देश को बांटने का बढ़ता चलन राष्ट्र हित के लिए नुकसानदेह है और ऐसी प्रवृत्ति को किसी भी कीमत पर खत्म किया जाना चाहिए।
 
अब्दुल्ला ने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए “मंदिर-मस्जिद” जैसे मुद्दों पर लोगों को लड़ाई के लिए भड़काने के प्रयासों की निंदा की।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत किसी खास धर्म के लोगों का नहीं है, बल्कि यह कई रंगों के खूबसूरत फूलों का एक गुलदस्ता है। धर्मनिरपेक्ष देश में सभी धर्म को मानने वाले लोगों के पास समान अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा विद्वेषपूर्ण माहौल में नेशनल कॉन्फ्रेंस को धर्मनिरपेक्षता के ध्वज को ऊंचा रखने में चुनौतीपूर्ण भूमिका निभानी है।
 
अब्दुल्ला ने राजनीतिक और चुनावी फायदों के लिए धार्मिक भावनाओं के दुरुपयोग की निंदा की और कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बुराई को खत्म करने की पहल करनी चाहिए। (भाषा) 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

अगला लेख