shradh paksha
✕

फारूक अब्दु्ल्ला का विवादास्पद बयान, पीओके दिल्ली की बपौती नहीं

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (09:08 IST)
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने फिर विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) दिल्ली की बपौती नहीं है।
 
डॉ. अब्दुल्ला पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान पर प्रतिक्रया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि पोओके भारत का अभिन्न हिस्सा है।
 
श्रीनगर से सांसद डॉ. अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उरी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों  (भारत-पाकिस्तान) में से किसी की ओर से भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करके गोलीबारी होती है तो हमारे लोग(कश्मीरी) मरते हैं। आखिर कब तक निर्दोष लोग मरते रहेगें? कब तक हम कहेंगे कि कश्मीर का वह भाग हमारा है?
 
डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि पोओके नई दिल्ली की बपौती नहीं है। उन्होंने कहा कि गत 70 साल से वे कहते आ रहे हैं कि वह उनकी जमीन है लेकिन उसे प्राप्त करने में वे असफल रहे हैं। वे फिर यह बात कह रहे  हैं। अगर यह उनकी जमीन है तो इसे ले लें।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कमजोर देश नहीं है इसलिए जो लोग युद्ध की वकालत करते हैं उन्हें पहले अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए। हमें लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सार्थक बातचीत करनी चाहिए।
 
उन्होंने आजाद पर तंज कसते हुए कहा कि यह बेहद अच्छी खबर है। आजाद साहब यह बताएं कि कांग्रेस सरकार ने 1947 से इसे प्राप्त करने के लिए क्या किया? (वार्ता)  

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख