ramcharitmanas
✕

सावधान! अखाड़ा परिषद ने बताए 20 फर्जी बाबाओं के नाम

Updated: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (22:08 IST)
इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की तीसरी सूची आज जारी की, जिसमें दिल्ली के चक्रपाणि और संभल के प्रमोद कृष्णम का नाम शामिल है।


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की यहां हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, 'हम जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे बाबाओं से सतर्क रहें जो किसी परंपरा या संप्रदाय से नहीं हैं। साधु संत सन्यासी परंपरा, उदासीन परंपरा, नाथ परंपरा, वैष्णव संप्रदाय, शिव संप्रदाय आदि से आते हैं। वहीं फर्जी बाबाओं की कोई परंपरा या संप्रदाय नहीं है।'

बैठक में अखिल भारतीय  पंच निर्मोही अनी अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने प्रस्ताव रखा कि अखाड़ा परिषद पहले भी कई फर्जी बाबाओं का बहिष्कार कर चुकी है। अभी जानकारी प्राप्त हुई है कि चक्रपाणि और प्रमोद कृष्णम किसी अखाड़े से संबंधित नहीं है और न ही किसी प्रकार से साधुओं की परंपरा में हैं इसलिए अखाड़ा परिषद ने इन दोनों का बहिष्कार किया है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने घोषणा की है कि जो भी साधु समाज इनके कार्यक्रमों में जाता है या इन्हें बुलाता है, उसका भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा बहिष्कार माना जाएगा।

इससे पहले अखाड़ा परिषद ने 10 सितंबर, 2017 को फर्जी बाबाओं की पहली सूची जारी थी, जिसमें 14 नाम शामिल थे। इनमें आशाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, सच्चिदानंद गिरि, ओमबाबा उर्फ विवेकानंद झा, निर्मल बाबा, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ओम नमः शिवाय बाबा, नारायण साई, रामपाल, कुश मुनि, मलखान गिरि और बृहस्पति गिरि शामिल थे।

अखाड़ा परिषद द्वारा 29 दिसंबर, 2017 को फर्जी बाबाओं की दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें दिल्ली के वीरेन्द्र दीक्षित कालनेमी, बस्ती के सचिदानंद सरस्वती और इलाहाबाद की त्रिकाल भवंता के नाम शामिल थे। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख