ramcharitmanas

फेसबुक डाटा चोरी: सीबीआई ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के खिलाफ किया केस दर्ज

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (14:51 IST)
सीबीआई ने लाखों भारतीयों का फेसबुक डाटा चोरी करने के मामले में कैम्ब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। यूनाइटेड किंगडम  की इस कंपनी पर लगभग 5.62 लाख भारतीयों का फेसबुक डाटा चोरी करने और चुनावों को प्रभावित करने के लिए इसका उपयोग करने का आरोप है।

क्या है मामला?
कैम्ब्रिज एनालिटिका राजनीति पार्टियों को परामर्श देने वाली कंसल्टिंग कंपनी थी। मार्च, 2018 में इसके पूर्व कर्मचारियों, सहयोगियों और दस्तावेजों को हवाला देते हुए कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों ने खुलासा किया था कि कंपनी ने दुनियाभर के लगभग 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा बिना उनकी अनुमति के इकट्ठा कर लिया था। कंपनी ने ये डाटा ऐसे थर्ड कंपनी ऐप्स के जरिए इकट्ठा किया था जो फेसबुक पर काम करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में कंपनी पर आरोप लगाया गया था कि उसने फेसबुक यूजर्स के इस डाटा का उपयोग 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया था। हालांकि कंपनी इन आरोपों से इनकार करती रही। अभी कंपनी बंद हो चुकी है।

मामला सामने आने के बाद फेसबुक ने भारत सरकार को कैम्ब्रिज एनालिटिका के 5.62 लाख भारतीयों का फेसबुक डाटा चुराने की जानकारी दी थी, जिसके बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जुलाई, 2018 में संसद को सूचना दी थी कि मामले में CBI की जांच की जाएगी।

सीबीआई की शुरूआत जांच में कैम्ब्रिज एनालिटिका और GSRL के कई अपराध सामने आए जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ आपराधिक साजिश और साइबर क्राइम का मामला दर्ज किया गया है।

फेसबुक के अनुसार, भारत में कुल 335 फेसबुक यूजर्स ने GSRL का ये ऐप इंस्टाल किया था और फिर इसकी मदद से इन 335 लोगों के फ्रेड्स नेटवर्क में शामिल अतिरिक्त 5.62 लाख लोगों का फेसबुक डाटा चोरी किया गया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख