Hanuman Chalisa
✕

फानी बना खतरनाक चक्रवाती तूफान, 200 किमी की रफ्तार से टकराएगा ओडिशा से, 103 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट

Updated: गुरुवार, 2 मई 2019 (10:00 IST)
भुवनेश्वर। भीषण चक्रवाती तूफान 'फानी' फैनी बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। शुक्रवार को जब यह तूफान ओडिशा तट पर पहुंचेगा तो इस दौरान हवाओं की गति 175-200 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। इस दौरान इसके गोपालपुर और चांदबली के बीच से गुजरने की आशंका है। ईस्ट कोस्टर्न रेलवे ने 103 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि फानी शुक्रवार दोपहर को पुरी जिले के चंद्रभागा से 10 किलोमीटर उत्तर में टकराएगा, जिससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कम से कम 19 जिले प्रभावित होंगे।

मौसम विभाग ने पूरे ओडिशा में यलो वॉर्निंग जारी की है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा बुधवार शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार तूफान अगले 12 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और इसके पश्चात उत्तर एवं उत्तर-पूर्व की तरफ मुड़ जाएगा।

ONGC ने 480 कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया : सार्वजनिक क्षेत्र की आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) ने फोनी तूफान के खतरे को देखते हुए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में रिग पर काम करने वाले अपने 480 कर्मचारियों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। तूफान शुक्रवार तक क्षेत्र में पहुंचने की आशंका है।
 
अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात : पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र, तमिलनाडु और केरल के अतिसंवेदनशील तटीय इलाकों समेत 25 स्थानों पर एनडीआरएफ की 47 राहत और बचाव कार्य टीमों को तैनात किया गया है। 24 अतिरिक्त टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने 2 मई से 4 मई के बीच मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख