dharma sangrah
✕

विस्फोटकों का पता लगा सकेगा पोर्टेबल सेंसर, सैन्य सुरक्षाबलों को मिलेगी काफी मदद

Updated: गुरुवार, 20 जून 2019 (17:01 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने डीएनटी और टीएनटी जैसे विस्फोटकों का पता लगाने के लिए एक छोटा और पोर्टेबल सेंसर विकसित किया है जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों पर आतंकवाद से निपटने में किया जा सकता है।
 
डीएनटी, टीएनटी और टीएनपी जैसे नाइट्रोएरोमैटिक विस्फोटक असैन्य और सैन्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। ये न सिर्फ घातक विस्फोटक हैं बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषित करते हैं। 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' पत्रिका में इस उपकरण के बारे में लिखा गया है कि यह न सिर्फ हल्का और पोर्टेबल विस्फोटक सेंसर है बल्कि पर्यावरण के लिए भी सही है।
 
आतंकवादी गतिविधियों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की के वैज्ञानिकों को यह उपकरण बनाने के लिए प्रेरित किया। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता के बिनॉय मैती और प्रियदर्शिनी डे भी इस उपकरण को बनाने वाली टीम में शामिल हैं।
 
इस उपकरण को फ्लोरोसेंस स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक का इस्तेमाल कर विकसित किया गया है। जब भी यह किसी विस्फोटक के संपर्क में आता है तो इसके पॉलीमर का रंग बदल जाता है। बदले हुए रंग को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख