ramcharitmanas

RBI के इस फैसले से मुद्रास्फीति पर लगेगा अंकुश, विशेषज्ञ ने जताई उम्‍मीद

Updated: गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (18:50 IST)
Expert's statement on inflation : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नीतिगत दर रेपो को यथावत रखने के फैसले से टिकाऊ आर्थिक वृद्धि के लिए मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उद्योग विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार 9वीं बार यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया और प्रमुख रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा।
 
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मुख्य मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और खाद्य मुद्रास्फीति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, इससे संकेत मिलता है कि मुद्रास्फीति दूसरी तिमाही में कम होगी, लेकिन तीसरी तिमाही में बढ़ेगी। भविष्य में दरों में कटौती का कोई भी फैसला आंकड़ों पर आधारित होगा और सोच-समझकर लिया जाएगा।
 
उन्होंने यह भी जोड़ा कि अक्टूबर में तस्वीर बहुत स्पष्ट नहीं हो सकती है और इसलिए नीति में कोई भी बदलाव दिसंबर से पहले होने की संभावना नहीं है। उद्योग मंडल एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, आरबीआई की मौद्रिक नीति का संदेश टिकाऊ आर्थिक वृद्धि के साथ मूल्य स्थिरता को प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखना है।
ALSO READ: RBI के फैसले से Real Estate Sector में आएगा बूम, त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मकानों की मांग
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा, लगातार भू-राजनीतिक संकट और मजबूत घरेलू व्यापक आर्थिक बुनियादी बातों के बीच मौद्रिक नीति का यथास्थिति रुख स्वागत योग्य है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के आर्थिक सलाहकार और भागीदार रानेन बनर्जी ने कहा कि आरबीआई गवर्नर के पिछले बयानों को देखते हुए नीतिगत दर में निरंतर ठहराव और समायोजन वापस लेने के रुख पर कायम रहना उम्मीद के मुताबिक है।
 
इक्रा लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि डिजिटल प्रक्रियाओं के जरिए ऋण उपलब्धता की सुगमता को देखते हुए ऋण सुविधा और क्रेडिट प्रोफाइल में तेजी से बदलाव हो सकता है। ऐसे में कर्ज देने वालों को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
ALSO READ: क्या रेपो रेट को स्थिर रखेगा RBI, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
बैंकबाजार डॉट कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदिल शेट्टी ने डिजिटल ऋण देने वाले ऐप के आंकड़े एकत्रित करने के आरबीआई के कदम का स्वागत किया। शेट्टी ने कहा, यह एक ऐसा कदम है, जो उपभोक्ताओं को नकली ऐप की पहचान करने में मदद करेगा और उन्हें केवल वैध डिजिटल ऋण ऐप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख