kalsarpa dosh calculator
✕

हमने सुनिश्चित किया कि जोजिला दर्रा 31 दिसंबर के बाद भी खुला रहे: BRO

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (10:37 IST)
नई दिल्ली। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मंगलवार को कहा कि उसने यह सुनिश्चित किया है कि लद्दाख को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले जोजिला पर्वतीय दर्रे को 31 दिसंबर के बाद भी पहली बार खुला रखा जाए।
 
बीआरओ ने एक बयान में कहा कि पिछले साल 31 दिसंबर तक दर्रे को खुला रखा गया था और उसके बाद दर्रे को तब खोला गया, जब सर्दी का मौसम समाप्त हो गया था। बीआरओ ने कहा कि उसने बर्फ हटाने वाली कुछ मशीनें और उपकरणों के उपयोग से अपना रिकॉर्ड बेहतर किया है।
 
बयान के अनुसार लद्दाख प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना की और इस कदम से केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पर रसद का बोझ कम होता है, वहीं स्थानीय निवासियों को अत्यंत सर्द मौसम के लिए अतिरिक्त राशन और अन्य सामान के भंडारण में मदद मिलती है।

 
नए साल के पहले 3 दिनों में बीआरओ और पुलिस की सामूहिक मदद से करीब 178 वाहन दर्रा से गुजरने में सफल रहे। यह संख्या महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि वहां का तापमान 0 से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाता है और सड़क पर बर्फीला तूफान जैसी स्थिति बन जाती है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख