sundarkand
✕

12 मौतों के बाद जागी ये राज्य सरकार, बदलेंगे पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़े यह नियम

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (14:16 IST)
झारखंड पुलिस की सिपाही भर्ती के दौड़ में हाल ही में 12 अभ्‍यर्थियों की मौत के बाद अब सरकार की नींद खुली है। इस दुखद घटना के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने भर्ती प्रक्रिया पर 3 से 5 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी है।

बता दें कि अभ्‍यर्थियों को सिपाही भर्ती के लिए 60 मिनट में 10 किलोमीटर तक दौड़ना होता है। ऐसे में अब हेमंत सरकार इस दौड़ की इस प्रक्रिया में बदलाव करने का मन बना है। सरकार अब भर्ती में दूरी और समय दोनों कम करने जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग ने सरकार के समक्ष दो ऑप्शन भी रखे हैं।

अब बदलेंगे भर्ती के नियम : 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस विभाग अब कांस्टेबल भर्ती के लिए 5-6 मिनट में 1.6 किलोमीटर या 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ के नियम तय करने जा रही है यानी अब उम्मीदवारों को 10 किलोमीटर नहीं दौड़ लगानी पड़ेगी। झारखंड पुलिस के एक डीआईजी रैंक के अधिकारी ने बताया कि सरकार को दोनों के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।

कब और कैसे लागू होंगे ये नियम : गौरतलब है, झारखंड में चल रही कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया करीबन 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। ऐसे में यह बदलाव अगामी भर्तियों में लागू किए जाएंगे। इससे साफ है कि कांस्टेबल भर्ती की बची हुई 20 फीसदी प्रक्रिया पुरानी मानकों पर ही होगी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

अगला लेख