dharma sangrah

जल्द Lockdown नहीं हटा तो लाखों लोग हो जाएंगे गरीब- पूर्व RBI गवर्नर

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (10:56 IST)
हैदराबाद। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन लंबा खिंचने से लाखों भारतीय हाशिये पर चले जाएंगे। हालांकि उन्होंने कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद अर्थव्यवस्था में तेज वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत में वापसी की गति अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में तेज रह सकती है।
ALSO READ: Corona virus से संघर्ष के बीच दुनिया के देश तलाश रहे हैं लॉकडाउन से राहत के रास्ते
वे मंथन फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक वेबिनार में कोरोना वायरस के बाद की स्थिति पर किए गए सम्मेलन में बोल रहे थे। इसमें आरबीआई की पूर्व डिप्टी गवर्नर उषा थोरट ने भी हिस्सा लिया।
 
सुब्बाराव ने इस मौके पर कहा कि चूंकि अधिकांश विश्लेषकों का मानना है कि इस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में वास्तव में गिरावट आ जाएगी या फिर वृद्धि में काफी गिरावट आएगी। हमें याद रखना चाहिए कि इस संकट के 2 महीने पहले भी हमारी वृद्धि दर कम हो रही थी। अब यह (वृद्धि दर) पूरी तरह से ठहर गई है।
 
राव ने कहा कि पिछले साल वृद्धि दर 5 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, पिछले साल 5 फीसदी की वृद्धि और इस साल सीधे गिरावट या शून्य वृद्धि की ओर हम जा रहे हैं, इस हिसाब से सीधे 5 फीसदी की गिरावट है।
ALSO READ: क्या और आगे बढ़ेगा लॉकडाउन, PM मोदी मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा
उन्होंने कहा कि यह सच है कि भारत इस संकट में अन्य देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने जा रहा है, लेकिन यह संतोष की बात नहीं है, क्योंकि हम बहुत गरीब देश हैं। यदि संकट बना रहता है और जल्द ही लॉकडाउन नहीं हटाया जाता है तो यह बहुत संभव है कि लाखों लोग हाशिए पर पहुंच जाएंगे और उनके सामने अस्तित्व को बचाए रखने का संकट खड़ा हो जाएगा।
 
पूर्व आरबीआई गवर्नर ने वर्तमान परिस्थितियों पर विचारों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि विश्लेषकों की भविष्यवाणी के अनुसार भारत में तेजी से वापसी होगी, जो अधिकांश अन्य देशों की तुलना में बेहतर है। 
 
उन्होंने कहा कि और हम वी-आकार की वापसी की उम्मीद क्यों करते हैं? क्योंकि एक चक्रवात या भूकंप की तरह यह एक प्राकृतिक आपदा नहीं है। इसमें पूंजी बर्बाद नहीं हुई है। कारखाने अपनी जगह पर ही हैं। हमारी दुकानें भी अभी खड़ी हैं।
 
लॉकडाउन हटते ही हमारे लोग काम करने को तैयार हैं। इसलिए यह काफी संभव है कि वी-आकार की वापसी होगी और ऐसे में मुझे लगता है कि भारत के पास ज्यादातर देशों की तुलना में बेहतर मौका है। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

Weather Update: 25 राज्यों में झमाझम बारिश, 12 सितंबर को भी जारी रहेगा मानसून का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

BRICS में पुतिन, जिनपिंग और पेजेशकियन संग पीएम मोदी का बड़ा दांव, ट्रम्प के लिए क्या हैं इसके मायने?

भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, पीएम मोदी से अहम मुलाकात आज; दुनिया की टिकी नजरें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

अगला लेख