biodatamaker
✕

J&K : सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, काजीगुंड में 3 आतंकी ढेर, 24 घंटे में 11 का खात्मा

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (10:17 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने काजीगुंड में सोमवार सुबह 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। कल रात को भी काजीगुंड में ही 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। फिलहाल इसके प्रति जानकारी नहीं है कि आज जिस गुट से 19 आरआर की मुठभेड़ चल रही है वह रात वाला ही ग्रुप था या नया है। इतना जरूर था कि 24 घंटों के भीतर दक्षिण कश्‍मीर में 11 आतंकियों को मार डाला गया था तथा अप्रैल में मारे जाने वाले आतंकियों की संख्‍या बढ़कर 29 हो गई थी।
 
 सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। कुलगाम के लोअरमुंडा इलाके में आतंकियों को घेर लिया गया था। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग चल रही है। सुरक्षाबलों के पास तीन आतंकियों के छिपे होने का इनपुट था। इसके बाद आज सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी तो तीनों आतंकी जवाबी कार्रवाई में मारे गए।
 
इससे पहले कुलगाम जिले में ही सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली थी। मुठभेड़ में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। कुलगाम जिले के गुदुर इलाके में रविवार रात को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। एक मेजर घायल हो गए थे।
 
पिछले करीब 24 घंटे के भीतर दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 11 आतंकी मार गिराए। अगर बात करें अप्रैल महीने की तो जवान 29 आतंकियों को मार गिराने में सफल रहे हैं। 
 
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ों में 24 घंटों में 11 आतंकी ढेर किए गए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख