Hanuman Chalisa

ईवीएम में गड़बड़ी के वीडियो को चुनाव आयोग ने फर्जी बताया

Updated: सोमवार, 19 नवंबर 2018 (21:14 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के दौरान ईवीएम में कथित गड़बड़ी से जुड़े एक वीडियो को राज्य में चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को फर्जी बताकर खारिज कर दिया।
 
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कथित रूप से ईवीएम में एक ही दल के उम्मीदवार के पक्ष में वोट पड़ने की मतदाता शिकायत करते दिखाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित वीडियो छत्तीसगढ़ के किसी मतदान केंद्र से संबंधित नहीं है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में दिख रही वोटिंग कंपार्टमेंट यूनिट पर चुनाव आयोग का आधिकारिक चिन्ह नहीं है और यह यूनिट कार्डबोर्ड से निर्मित है, जबकि आयोग द्वारा प्रयुक्त वोटिंग कपार्टमेंट पर चुनाव आयोग के चिन्ह का प्रयोग किया गया है और यह प्लास्टिक का बना है। साथ ही वीडियो में दिख रहे मतपत्र का रंग सफेद है जबकि आयोग के मतपत्र का रंग गुलाबी है। इसी तरह वीडियो में दिख रहे निर्वाचन कर्मचारियों के परिचय पत्र के रंग और मतदान में प्रयुक्त वोटिंग मशीन के स्वरूप में भी भिन्नता पाई गई है।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कथित वीडियो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से संबंधित होने के दावे को भी खारिज करते हुए दलील दी कि अंबिकापुर में 12 नवंबर को पहले चरण में नहीं बल्कि 20 नवंबर को मतदान होगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख