Hanuman Chalisa

ईवीएम की जगह मतपत्रों से चुनाव कराने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (22:56 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह मतपत्रों के इस्तेमाल से संबंधित याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।
 
 
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने ईवीएम की बजाय मतपत्रों के इस्तेमाल संबंधी जनहित याचिका 'सुनवाई के योग्य नहीं' बताकर खारिज कर दी। गैरसरकारी संगठन 'न्याय भूमि' ने याचिका दायर करके चुनाव आयोग को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह मतपत्रों के जरिए मतदान कराने का निर्देश देने की अपील की थी।
 
शीर्ष न्यायालय ने 'न्याय भूमि' की इन दलीलों से सहमति नहीं जताई कि ईवीएम का दुरुपयोग हो सकता है और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उनका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया था कि हर प्रणाली और मशीन का उपयोग तथा दुरुपयोग दोनों हो सकता है। आशंकाएं सभी जगह होंगी। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

सिंहस्थ से पहले देश में निकलेगी एकात्म यात्रा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

अगला लेख