dharma sangrah
✕

ESIC से जुड़े लाभार्थियों के लिए खुशखबर, सीधे खाते में आएगा पैसा

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (12:40 IST)
नई दिल्ली। एसबीआई के साथ कर्मचारी राज्य बीमा निगम (एसिक) ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सुविधा के लिए एक समझौता किया है जिससे कि वह अपने सभी लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान कर सके।
ALSO READ: अस्पताल में बच्चा बदला, अब होगा डीएनए टेस्ट
एसिक ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसिक के सभी बीमाधारी लाभार्थियों को एसबीआई सीधे उनके बैंक खाते में ई-भुगतान की सेवा (ई-पेमेंट सर्विस) देगी। यह एक एकीकृत और स्वचालित प्रक्रिया होगी तथा इसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप भी नहीं होगा।
 
ईएसआईसी के लाभार्थियों के साथ-साथ अन्य भुगतान पाने वालों को भी वास्तविक समय में बैंक ई-भुगतान (ई-पेमेंट) से फायदा पहुंचाएगा। इसे समय की काफी बचत होगी और यह भुगतान में होने वाली देरी को कम करेगा। इस सुविधा से एसिक के सभी हिस्सेदारों को लाभ होगा।
 
21 हजार वेतन वालों को मिलता है ईएसआई का लाभ : ईएसआई योजना के अंतर्गत लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलता है, जो कम से कम 10 कर्मचारियों वाली कंपनी में काम करते हों तथा जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपए से कम हो। 2016 तक मासिक आय की सीमा 15 हजार रुपए थी और इसे सरकार ने 1 जनवरी 2017 से बढ़ाकर 21 हजार रुपए तक कर दिया था।
 
एसिक के 151 अस्पतालों में जारी है सेवा : एसिक के अंतर्गत वर्तमान में देशभर में 151 अस्पताल हैं। इनमें सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों तक के इलाज की सुविधा मरीजों को प्राप्त होती है। अभी तक एसिक अस्पताल में एसिक के कवरेज में शामिल लोगों को ही इलाज की सुविधा प्राप्त होती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया है।
 
एसिक से मिलने वाले फायदे : इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत व्यक्ति स्वयं अपने तथा अपने परिवार के सदस्य का चिकित्सा उपचार करा सकता है। इस योजना के तहत चिकित्सा सुविधा हेतु डिस्पेंसरी, ईएसआई हॉस्पिटल में कैशलेस सेवा, महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ तथा कुछ निश्चित परिस्थितियों में व्यक्ति इस अधिनियम के तहत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने का हकदार भी होता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख