Hanuman Chalisa

एस्सार ने गुजरात में रो-रो टर्मिनलों का निर्माण किया पूरा

रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (21:12 IST)
नई दिल्ली। एस्सार समूह की इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण इकाई एस्सार प्रोजेक्ट्स ने दाहेज और घोघा के रो-रो (रोल ऑन रोल ऑफ) बंदरगाहों का निर्माण पूरा कर लिया है। यह गुजरात सरकार से मिले 225 करोड़ रुपए के ठेके का हिस्सा है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात में 615 करोड़ रुपए की रो-रो फेरी सेवा के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। यह सेवा सौराष्ट्र के घोघा और दक्षिणी गुजरात के दाहेज के बीच शुरू की गई है।
 
कंपनी को यह ठेका गुजरात मेरीटाइम बोर्ड ने दिया था। इसके तहत दोनों टर्मिनलों के साथ समुद्रतटीय सहायक बुनियादी ढांचे के निर्माण का कार्य भी कंपनी को ही दिया गया था। इस अवसर पर कंपनी ने बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना का राष्ट्रीय महत्व है। इस फेरी सेवा से घोघा और दाहेज के बीच लगने वाले यात्रा का समय मात्र ढाई घंटा रह जाएगा, जो अभी करीब 7 घंटा है।
 
उल्लेखनीय है कि यह फेरी सेवा एक फेरे में करीब 500 लोगों और 100-150 वाहनों को ले जाने में सक्षम है। रो-रो सेवा के तहत लोग फेरी में अपने वाहनों को भी रखकर ले जा सकते हैं और दूसरी तरफ पार करके जा सकते हैं, जहां वह फिर से अपने वाहन का उपयोग कर सकते हैं। (भाषा)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख