dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, तीन गुना बढ़ा रोजगार, ईपीएफओ ने किया खुलासा

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (08:44 IST)
नई दिल्ली। इस साल अक्टूबर महीने में संगठित क्षेत्र में रोजगार सृजन पिछले साल के इसी महीने के 2.81 लाख से करीब तीन गुना होकर 8.27 लाख पर पहुंच गया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई।
 
ईपीएफओ के ‘पेरोल’ आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 के बाद अगले 14 महीनों में रोजगार के कुल 79.16 लाख अवसर सृजित किए गए।
 
ईपीएफओ ने कहा कि सितंबर 2017 से अक्टूबर 2018 के बीच उसकी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में इस दौरान करीब 79.16 लाख नए अंशधारक जुड़े। इससे पता चलता है कि रोजगार के ये अवसर इन्हीं 14 महीने की अवधि में सृजित हुए।
 
हालांकि आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर 2018 तक की 13 महीने की अवधि में रोजगार सृजन 79.48 लाख के पूर्वानुमान की तुलना में 10.81 प्रतिशत कम रहा है। इसी तरह सितंबर 2018 महीने के लिए भी यह 9.73 लाख के पूर्वानुमान से 5.5 प्रतिशत कम रहा है।
 
सितंबर 2018 में अक्टूबर 2018 तक की 14 महीने की अवधि में रोजगार के सर्वाधिक अवसर सृजित हुए। रोजगार के सबसे कम 1.59 लाख अवसरों का सृजन मार्च 2018 में हुआ।
 
अक्टूबर 2018 के दौरान सृजित हुए अवसरों में सर्वाधिक 2.32 लाख अवसर 22-25 वर्ष के आयु वर्ग के लिए सृजित हुए। इनके बाद 18-21 वर्ष आयु वर्ग के लिए रोजगार के 2.22 लाख अवसर सृजित किए गए। संगठन ने कहा कि इस आकलन में अस्थायी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें पूरे साल काम नहीं मिले। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख