Hanuman Chalisa
✕

पीएफ से जुड़ी जरूरी जानकारी

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (20:36 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भविष्य निधि (पीएफ) से 10 लाख रुपए से अधिक की निकासी को ऑनलाइन दावा करना अनिवार्य कर दिया है। ईपीएफओ द्वारा खुद को कागजरहित संगठन बनाने की दिशा में यह एक और कदम है।


इसके अलावा ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) 1995 से पांच लाख रुपए से अधिक की निकासी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया है। पेंशन योजना के तहत, पेंशन की आंशिक राशि की निकासी का प्रावधान है। इसे पेंशन के पैसे का रूपान्तरण कहा जाता है। फिलहाल ईपीएफओ अंशधारकों को ऑनलाइन के साथ मैनुअल तरीके से भी दावा दाखिल करने की अनुमति है। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त की अध्यक्षता में 17 जनवरी, 2018 को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। अधिकारी ने कहा कि फील्ड कार्यालयों को कहा गया है कि यदि पीएफ से निकासी की राशि 10 लाख रुपए से अधिक है, तो दावा सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किया जाना चाहिए।

इसी तरह कर्मचारी पेंशन योजना में निकासी राशि पांच लाख रुपए से अधिक होने पर सिर्फ आनलाइन दावा ही स्वीकार किया जाए। ऑनलाइन दावा करने से पहले अंशधारक के बैंक खाते को प्रणाली से जोड़ा और सत्यापित किया जाना चाहिए। ईपीएफओ के अंशधारकों की संख्या 6 करोड़ से अधिक है। यह 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कोष का प्रबंधन करता है। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख