sundarkand

राज्यसभा में उठा EPFO की पेंशन बढ़ाने का मामला

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (15:52 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से मिलने वाली पेंशन को इससे संबंधित समितियों की सिफारिशों के अनुरूप बढ़ाने की मांग की गई।

शून्यकाल में द्रमुक के तिरुचि शिवा ने कहा कि ईपीएफओ की पेंशन योजना 1995 में लागू की गई थी और तब कहा गया था कि इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

इस पेंशन के बारे में सिफारिशें देने के लिए कई समितियां भी गठित की गईं और न्यायालयों के भी आदेश आए हैं। उच्चतम न्यायालय ने भी पेंशन बढ़ोतरी को लेकर आदेश पारित किया है।

शिवा ने कहा कि सरकार को समितियों की सिफारिशों और न्यायालयों के आदेशानुसार ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का पेंशन निधि में अंशदान मात्र 1.16 प्रतिशत है, सरकार इसे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि साढ़े 5 करोड़ कामगारों से संबद्ध यह मामला है जिसको गंभीरता से लेते हुए सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

अगला लेख