Hanuman Chalisa

खुशखबर, भविष्यनिधि पेंशन की न्यूनतम राशि बढ़ेगी

मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (15:16 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि भविष्यनिधि पेंशन की न्यूनतम राशि बढ़ाने के लिए गठित समिति से जल्द से जल्द सिफारिश मांगी जाएगी ताकि इस बारे में शीघ्र ही उचित फैसला लिया जा सके।
 
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा में शून्यकाल में रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एनके प्रेमचंद्रन के इस मुद्दे को उठाए जाने पर कहा कि प्रेमचंद्रन ने एक न्यायोचित मांग उठाई है। इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा। 
 
कुमार कहा कि सरकार पहले ही न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर एक हजार रुपए प्रतिमाह कर चुकी है। पेंशन में और सुधार करने के लिए सरकार ने एक समिति बनाई है। उस समिति की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। वह श्रम मंत्री को सदस्य की भावना से अवगत करा देंगे ताकि समिति जल्द से जल्द सिफारिश दे और पेंशन की न्यूनतम राशि बढ़ाए जाने के बारे में उचित फैसला शीघ्र लिया जा सके।
 
इससे पहले प्रेमचंद्रन ने कहा कि उन्होंने भविष्य निधि पेंशन को लेकर एक निजी विधेयक सदन में पेश किया था जिस पर सभी पक्षों के 28 सदस्यों ने सवा नौ घंटे से अधिक समय तक चर्चा में सहमति व्यक्त की थी। इसमें पेंशन की न्यूनतम राशि 3000 रुपए प्रतिमाह करने की बात कही गई थी। 
 
बाद में सरकार के आश्वासन पर उन्होंने निजी संकल्प वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया है। इससे पहले कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्डा ने अर्धसैनिक बलों में नई पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन स्कीम लाने की वकालत की। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख