dharma sangrah
✕

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, 1 सैनिक शहीद

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (01:14 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक शहीद हो गया। मुठभेड़ में 1 अन्य सैनिक घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के वनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के वहां घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए।उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी किस समूह से संबद्ध थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान में एक सैनिक शहीद हो गया जबकि एक अन्य सैनिक घायल हो गया। अधिकारी ने कहा कि घायल सैनिक को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल लाया गया। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख